Nazariya Now एक प्लेटफार्म है
जहाँ विभिन्न विषयों
जैसे : सामाजिक मुद्दे,
इतिहास, कला, खेल,
राजनीति, स्वास्थ,
किताबों, मनोरंजन,
शिक्षा, टेक्नोलॉजी आदि
के बारे में आलेख एवं
कहानियां प्रकाशित
किये जाते हैं। साथ ही
पुस्तक समीक्षा,
साक्षात्कार एवं अन्य
ज्ञानवर्धक
जानकारियां उपलब्ध हैं.
तर्कों के आधार पर एक साथ चुनाव कराना सही निर्णय लगता है, लेकिन इसमें बहुत सी समस्याएं भी हैं। भारत में वर्तमान में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं। 7 केंद्र शासित प्रदेशों में से दिल्ली और पॉन्डिचेरी में चुनाव द्वारा सरकार का गठन होता है, बाक़ी 5 में केंद्र सरकार का शासन होता है। लोकसभा के साथ 29 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चुनाव करवाने के लिए बहुत ज़्यादा अधिकारी / कर्मचारियों के साथ पुलिस की ज़रूरत होगी। वर्तमान में चुनाव आयोग के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है, चुनाव में दूसरे विभाग के कर्मचारियों और सरकारी स्कूल टीचर की ड्यूटी लगाई जाती है, एक साथ चुनाव की दशा में कर्मचारियों/ अधिकारियों की पर्याप्त उपलब्धता न होना समस्या बन सकती है।