Nazariya Now एक प्लेटफार्म है
जहाँ विभिन्न विषयों
जैसे : सामाजिक मुद्दे,
इतिहास, कला, खेल,
राजनीति, स्वास्थ,
किताबों, मनोरंजन,
शिक्षा, टेक्नोलॉजी आदि
के बारे में आलेख एवं
कहानियां प्रकाशित
किये जाते हैं। साथ ही
पुस्तक समीक्षा,
साक्षात्कार एवं अन्य
ज्ञानवर्धक
जानकारियां उपलब्ध हैं.
ऑपरेशन 136 से सच सामने आया है वो बहुत भयानक है, जिस मीडिया पर देश और जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी देने की ज़िम्मेदारी है वो पैसे के लिए किस हद तक गिर सकते हैं ये बहुत ही शर्मनाक होने के साथ-साथ लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है। कोबरापोस्ट ने ‘ऑपरेशन 136’ के नाम से किए गए स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से मीडिया जगत के उस स्याह पक्ष का पर्दाफाश किया है कि पैसों के लिए मीडिया अपनी आवाज और कलम का भी सौदा कर सकता है। इस स्टिंग ऑपरेशन में PAYTM जैसी चर्चित कंपनी के बारे में भी बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। PAYTM के वाईस प्रेसीडेंट ने खुद कहा की उन्होंने यूजर की जानकारी को लीक किया है।